Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कल का कार्यक्रम हुआ रद्द

India-1stNews




बीकानेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कल का कार्यक्रम हुआ रद्द

बीकानेर। सीएम भजनलाल शर्मा का बीकानेर दौर रद्द हो गया है। इससे पहले खबर यह थी कि बीकानेर लोकसभा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के नामांकन कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा आएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। लेकिन अब खबर यह मिल रही है कि सीएम भजनलाल शर्मा बीकानेर नहीं आएंगे, वे बुधवार को अलवर और करौली जाएंगे। ऐसे में अब एक बार फिर बीकानेर दौरे के लिए प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित अन्य नेताओं के आने की खबर सामने आ रही है। दरअसल, तीन बार कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। पहले तय हुआ कि प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी आएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद संशोधित कार्यक्रम जारी हुआ कि सीएम भजनलाल शर्मा खुद बीकानेर आएंगे। लेकिन अब यह खबर आ रही है कि सीएम भजनलाल शर्मा नहीं आएंगे, उनकी जगह प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी आएंगे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562