Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: भूल से खा लिया जहर, 17 वर्षीय युवक की मौत

India-1stNews




बीकानेर: भूल से खा लिया जहर, 17 वर्षीय युवक की मौत

बीकानेर। शेरूणा थाना क्षेत्र के गांव सांवतसर में एक 17 वर्षीय युवक ने भूल से जहर खा लिया और दो दिन मौत से लड़ने के बाद युवकी की मौत हो गई। एएसआई ईश्वरसिंह ने बताया कि 22 वर्षीय राकेश पुत्र मोहनराम विश्नोई ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि 7 मार्च को उसके छोटे भाई 17 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र मोहनराम ने भूलवश जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे पीबीएम अस्पताल ले गए जहां दौराने ईलाज शनिवार शाम युवक की मौत हो गई है। हैड कांस्टेबल आवड़दान ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई ईश्वरसिंह को दे दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement