Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

काम की ख़बर: अगले 48 घँटे नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीज़ल, राजस्थान में आज रात से बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

India-1stNews




काम की ख़बर: अगले 48 घँटे नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीज़ल, राजस्थान में आज रात से बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

बीकानेर। राजस्थान के पेट्रोल पंप संचालकों में सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। आज रात 12 बजे से 12 मार्च तक प्रदेशभर के पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी ने कहा कि सरकार लंबे वक्त से वैट में कटौती नहीं कर रही है। साथ ही डीलर्स के कमीशन में भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। ऐसे में प्रदेशभर के पेट्रोल और डीजल पंप संचालकों ने 10 मार्च से हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। इस दौरान 11 मार्च को जयपुर में सचिवालय का घेराव भी किया जाएगा।

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने कहा- राजस्थान में बढ़े हुए वैट की वजह से पेट्रोल पंप संचालकों को लगातार घाटा हो रहा है। हम लंबे वक्त से सरकार से वैट कम करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पड़ोसी राज्यों में राजस्थान के मुकाबले काफी सस्ता पेट्रोल बिक रहा है। वही बीकानेर पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरपत सिंह ने बताया कि राजस्थान एसोसिएशन के द्वारा
हड़ताल के एलान को बीकानेर एसोसिएशन ने समर्थन दिया है। इसी के चलते कल दोपहर में 12 से 2 बजे तक सांकेतिक रूप से पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।
इसके बाद भी अगर हमारी मांगो पर विचार नहीं किया जाता है तो फिर से रणनीति बनाई जाएगी।

7 साल से डीलर्स के कमीशन में बढ़ोतरी नहीं की गई

वहीं, दूसरी और पिछले 7 साल से डीलर्स के कमीशन में बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसकी वजह से राजस्थान में ज्यादातर पेट्रोल पंप बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। इसको लेकर हमने 10 मार्च से 12 मार्च तक हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। इसके साथ ही प्रदेशभर के पेट्रोल पंप संचालक 11 मार्च को जयपुर में सचिवालय का घेराव भी करेंगे। ताकि अपनी वाजिब मांग को सरकार तक पंहुचा सके।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement