Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: मोटरसाइकिल चोरी खुलासा 5 मोटरसाइकिल बरामद, अगर आपकी भी चोरी हुई है बाइक तो लिस्ट में चेक करें

India-1stNews




बीकानेर: मोटरसाइकिल चोरी खुलासा 5 मोटरसाइकिल बरामद, अगर आपकी भी चोरी हुई है बाइक तो लिस्ट में चेक करें

बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा  करते हुए दो नाबालिग को निरूद्व किया है। इन्होंने अलग अलग थाना इलाकों से पांच  मोटरसाइकिलें चोरी की। जो पुलिस टीम ने बरामद की है। थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया  कि अभिषेक विश्वकर्मा ने चार मार्च को एक मामला दर्ज करवाया था। जिसमें अपनी  मोटरसाइकिल जाट धर्मशाला के आगे से गायब होने की बात कही। जिसके बाद पुलिस दल  का गठन कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की  गई। जिसके बाद पुलिस ने दो नाबालिगों को डिटेन कर अनुसंधान किया। जिन्होंने शहर,नाल  व आसपास के इलाकों से कुल पांच मोटरसाइकिल चोरी करना कबूला। पुलिस टीम में  सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार,हैड कानि सवाईसिंह,कानि हेमसिंह,छगनलाल,संजय व  मनोज शामिल रहे।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement