Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: 9 साल की बच्ची से मन्दिर परिसर में रेप की कोशिश, मामला दर्ज

India-1stNews




बीकानेर: 9 साल की बच्ची से मन्दिर परिसर में रेप की कोशिश, मामला दर्ज



बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में 9 साल की बच्ची से रेप की कोशिश की गई। बच्ची मंदिर में बर्तन साफ कर रही थी। इस दौरान दो बदमाश पहुंचे और जबरदस्ती करने लगे। बच्ची के चिल्लाने पर पास काम कर रही उसकी मां आई तो बदमाश भागे। मामला दो दिन पहले का है।

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में मंगलवार को लड़की की मां ने मामला दर्ज करवाया। रिपोर्ट के जरिए कहा कि मौके पर नहीं पहुंचती तो बच्ची से रेप कर सकते थे। मां ने बाबू कुम्हार और अन्नु गिरी पर आरोप लगाया कि वे मंदिर की दीवार फांद कर आए। वहां बच्ची को देखकर जबरन रेप की कोशिश की।

बेटी के चिल्लाने पर मौके पर जाकर उसे छुड़वाया। बदमाश बच्ची को उठाकर ले जाने की धमकी देकर दीवार फांदकर भाग गए। पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई है। जांच एसआई धर्मपाल को दी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement