Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

भारतीय रिजर्व बैंक के 90 वर्ष पूरे होने के पर जारी होगा 90 रुपये का सिक्का

India-1stNews




भारतीय रिजर्व बैंक के 90 वर्ष पूरे होने के पर जारी होगा 90 रुपये का सिक्का 





भारत की सभी बैंकों पर नियंत्रण रखने वाली देश की केन्द्रीय व सबसे बड़ी बैंक भारतीय रिजर्व बैंक की 90वीं वर्षगांठ पर भारत सरकार 90 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करने जा रही है । इस सिक्के का अनावरण 1 अप्रैल को भारतीय रिजर्व बैंक के 90वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में किया जाएगा ।

 सिक्को का संग्रह और अध्यन करने वाले बीकानेर के सुधीर लुणावत के अनुसार देश मे पहलीबार 90 रुपये का सिक्का जारी हो रहा है । इस 90 रुपये के सिक्के पर एक तरफ भारतीय रिजर्व बैंक का लोगो होगा तथा लोगो की ऊपरी परिधि पर हिंदी में एवं निचली परिधि पर अंग्रेजी में भारतीय रिजर्व बैंक लिखा होगा इस लोगो के नीचे RBI@90 लिखा होगा वहीं सिक्के के दूसरी तरफ अशोक स्तम्भ के नीचे मूल्यवर्ग 90 रुपये लिखा होगा जिसके दाएं और बाएं हिंदी और अंग्रेजी में भारत लिखा होगा ।

भारत सरकार की टकसाल में बने इस 90 रुपये के  सिक्के का वजन 40 ग्राम होगा जो कि 999 शुद्ध चाँदी से बना होगा ! 
सुधीर ने बताया कि इससे पहले भी  1985 में रिजर्व बैंक की स्वर्ण जयंती पर तथा 2010 में रिजर्व बैंक की  प्लेटिनम जुबली पर स्मारक सिक्के जारी हो चुके है ।

इस 90 रुपये के सिक्के के अनावरण होने के बाद इस सिक्के को अंकित मूल्य से अधिक प्रीमियम पर बिक्री किया जाएगा ! सुधीर के अनुसार इस सिक्के की अनुमानित कीमत 5200 से 5500 रुपये के आसपास होने की संभावना है 

इस सिक्के को लेकर देशभर के बैंककर्मियों सहित सिक्को के संग्रहकर्ताओ में काफी उत्साह है । 19 मार्च 2024 को भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग ने इस सिक्के को जारी करने हेतु गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है ।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement