Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में यातायात व्यवस्था में बदलाव, जानिए कोटगेट से कहां रहेगा यातायात डायवर्ट

India-1stNews





बीकानेर में यातायात व्यवस्था में बदलाव, जानिए कोटगेट से कहां रहेगा यातायात डायवर्ट

बीकानेर। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशानुसार यातायात निरीक्षक लक्ष्मण सिंह की ओर से बीकानेर शहर के मुख्य बाजार केईएम रोड़, दाउजी रोड़, जिन्ना मार्ग, कोतवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था एवं यातायात जाम से मुक्त करने के लिए नई यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी। यातायात को सुगम बनाने के लिए कोटगेट से जिन्ना मार्ग,दाऊजी रोड़,कोतवाली मार्ग पर तीन पहियां वाहनों के लिए एकतरफ यातायात व्यवस्था रहेगी।पुलिस के अनुसार कोटगेट से बाबूलाल फाटक,मुक्ताप्रसाद की तरफ जाने वाले वाहन कोटगेट से जिन्ना रोड़,सुभाष मार्ग,करबला तिराहे होते हुए चौखुंटी पुलिया की तरफ जा सकेंगे।बाबूलाल फाटक से कोटगेट जाने वाले तिपहिया वाहन रोशनी घर पुलिया से करबला तिराहे,कसाईबारी होते हुए दाऊजी रोड़ से कोटगेट-केईएम रोड़ की तरफ जा सकेंगे।कोटगेट से दाऊजी रोड़ जाने वाले वाहन कोटगेट से जिन्ना रोड़,करबला तिराहा,कसाई बारी होते हुए जा सकेंगे।कोटगेट से दाऊजी रोड़ जाने वाले तिपहिया वाहन कोटगेट से रामदेव कटला होकर सिटी कोतवाली से किशन स्वीट दाऊजी रोड़ पर आ सकेंगे।कोटगेट से दाऊजी रोड़ जाने वाले वाहन कोटगेट दरवाजे से सब्जी मंडी,लेडी एल्गिन स्कूल,सिटी कोतवाली होते हुए कुम्हारो के मोहल्ले से रामजी रसगुल्ला के मार्ग पर जा सकेंगे।कोटगेट से बड़ा बाजार जाने वाले वाहन कोटगेट से सब्जी मंडी,लेडी एल्गिन, ठंठेरा बाजार,भुजिया बाजार,बड़ा बाजार,लक्ष्मीनाथ जी की तरफ जा सकेंगे। तथा बड़ा बाजार से लक्ष्मीनाथ मंदिर होते हुए बागड़ी मोहल्ला मैन रोड़ होते हुए गुजरों की मस्जिद होकर गोगागेट सर्किल की तरफ जा सकेंगे।कोटगेट से रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन कोटगेट से सब्जी मंडी,पुरानी जेल रोड़ होते हुए रेलवे स्टेशन,रानी बाजार,गोगागेट तक जा सकेंगे। तिपहिया वाहनों के लिए वन-वे मार्ग व्यवस्था लागू करने के बारे में टैक्सी चालकों से वार्ता की तो उन्होने भी सहमति जताई तथा पूर्ण पालना करने का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement