Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: ट्रैन की चपेट में आया युवक, अज्ञात वाहन में बाइक को मारी टक्कर, दोनों युवकों की मौत

India-1stNews




बीकानेर: ट्रैन की चपेट में आया युवक, अज्ञात वाहन में बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत


बीकानेर, 24 मार्च। ट्रेन की चपेट में आ जाने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर नोखा-नागौर रेल मार्ग के रास्ते पर चिलो फाटक के पास यह हादसा हुआ है। जहां पर ट्रेन की चपेट में आ जाने से युवक की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है। मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला है। जिस पर सोनुराम पुत्र बालाराम निवासी कक्कू लिखा है।

दूसरी घटना: कावनी चौराहे बाइपास से कावनी गांव जाने वाली सड़क पर शनिवार रात्रि को एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वाहन की टक्कर से बाइक सवार नाल निवासी भंवर लाल कुम्हार गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे मौके पर पहुंचे नाल थाने के हवलदार श्रवण कुमार बिश्नोई ने बीकानेर पीबीएम अस्पताल भिजवाया है। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562