Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: अफीम-पोस्त सहित चार गिरफ्तार, लाखों की नगदी जब्त

India-1stNews




बीकानेर: अफीम-पोस्त सहित चार गिरफ्तार, लाखों की नगदी जब्त

बीकानेर। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज चार जनों को अरेस्ट कर डोडा पोस्त और अफ़ीम सहित लाखों रुपए की नगदी जब्त की है। पांचू पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मुखबिर की सूचना पर भारत माला एक्सप्रेसव पर जोधपुर की तरफ से आ रही कार स्विफ्ट वीडीआई को रूकवाया।कार मे दो व्यक्ति पुखराज पुत्र मगनाराम जाति बिशनोई उम्र 26 साल निवासी सामरेउ, जोधपुर ग्रामीण व ओमप्रकाश पुत्र बीरबलराम जाति बिशनोई निवासी भाखरी, जोधपुर सवार थे। कार को चैक किया गया तो कार मे 66 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद हुई तथा 22 हज़ार 100 रूपय मादक पदार्थ अफीम बिक्री के मिले। दूसरी कार्यवाही में पांचू से नाथूसर की तरफ जाने वाली सड़क पर सामने से आ रही कार एसयूवी के चालक ने वाहन को भगा कर ले जाने का प्रयास किया।

वाहन मे दो व्यक्ति गोपालराम पुत्र हेमाराम जाति जाट निवासी चिताणा व अनिल पुत्र गोपालराम जाट निवासी खारी, नागौर को रोककर चैक किया गया तो वाहन मे 10 किलो डोडा पोस्त छिलका तथा मादक पदार्थ बिकी के एक लाख तिरासी हजार रूपये नगद मिले। पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement