Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: घर मे शादी की तैयारी चल रही थी, अचानक लगी गैस सिलेंडर में आग..

India-1stNews




बीकानेर: घर मे शादी की तैयारी चल रही थी, अचानक लगी गैस सिलेंडर में आग..

बीकानेर। घर में शादी की तैयारी चल रही थी, इस दौरान अचानक गैस सिलेंडर लीकेज होने के कारण आग पकड़ ली। जिससे एकबारगी घर में हड़कंप सा मच गया। सूचना पर फायरमैन मौके पर पहुंचे और अपनी सूझबूझ से सिलेंडर में लगी आग को काबू पाया। दरअसल, घटना नोखा बाबा छोटूनाथ स्कूल पास स्थित नारायण बिश्नोई के घर पर हुई।

नारायण बिश्नोई के घर में शादी की तैयारी चल रही थी। इस दौरान गैस सिलेंडर लीकेज होने के कारण सिलेंडर में आग लग गई। जिसकी सूचना मिलने पर फायरमैन बजरंग चिताणा ने रैपिड एक्शन लेते हुए तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा होने से बचाया। बजरंग ने बताया कि गाय-भैंस आदि को सुरक्षित बाहर निकाला और उसके बाद सिलेंडर को डिस्पॉज किया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562