Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: मोबाइल फटने से युवक की मौत, चार्जिंग में लगाकर कर रहा था बात

India-1stNews




बीकानेर: मोबाइल फटने से युवक की मौत, चार्जिंग में लगाकर कर रहा था बात

बीकानेर में मोबाइल फटने से एक युवक की मौत हो गई। वह मोबाइल को चार्ज में लगाकर किसी से बात कर रहा था। इस दौरान मोबाइल फट गया। युवक हनुमानगढ़ का रहने वाला था।

हादसे में आलम खां पुत्र नबी खां (27) निवासी रोडा वाली हनुमानगढ़ का रहने वाला था। हाल में बीकानेर में 3 सीएचटीम में काश्तकार असगर खां पुत्र बुधे खां के खेत में करता था।

युवक अपने कमरे में बैठकर मोबाइल को चार्ज में लगाकर बात कर रहा था। इस दौरान खारवाली फीडर की 11केवी बिजली की लाइन फेस टू फेस हो गई और मोबाइल फट गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। परिजनों ने शव रोड़ावाली हनुमानगढ़ लेकर गए है।

घटना की जानकारी पर आस-पास चक-ढाणियों के किसानों में रोष व्याप्त हो‌ गया। विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से मृतक परिवार के सरकारी सहायता और कंपनी से क्लेम दिलाने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement