Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: देर रात रानी बाजार आरयूबी का फिर से हुआ शुभारंभ, लोगों को मिली राहत!

India-1stNews




बीकानेर: देर रात रानी बाजार आरयूबी का फिर से हुआ शुभारंभ, लोगों को मिली राहत!



बीकानेर विधानसभा चुनाव आचार संहिता लगने से पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हाथों प्रशासन ने आनन-फानन में रानीबाजार अंडर पास का लोकार्पण करा दिया। उसका काम तब अधूरा था। नतीजा जल भराव के रूप में सामने आया। अब एक महीने से वो रास्ता बंद करके निर्माण कराया जा रहा था। गुरुवार देर रात प्रशासन ने इस आरयूबी को आवागमन के लिए खोल दिया। इससे लोगों को राहत मिली। दरअसल रानीबाजार अंडर पास का काम अधूरा था।

साइड की सड़कें बनीं ही नहीं। आरयूबी बनाते समय जो रोड टूटी उसे भी नहीं बनाया गया। बावजूद इसके तत्कालीन प्रशासन ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के हाथों इसका लोकार्पण करा दिया। तब सिर्फ फीता काटने की होड़ थी। आरयूबी शुरू हुआ तो नाले का पानी रिसकर आरयूबी के अंदर आने लगा। पहले उसे ठीक किया गया। अब साइड की सड़कें बन रही हैं।

एक महीने से प्रशासन ने इस रास्ते को बंद कर रखा है। लोगों को तकलीफ हेा रही है। ये रास्ता पूरी तरह बंद है। लोगों को दो किलोमीटर का चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा था। गुरुवार को प्रशासन ने इसे खोल दिया।

बी ब्लॉक के अध्यक्ष सुमित कोचर की अगुवाई में एक शिष्ट मंडल आज कलेक्टर के पास पहुंचा और आरयूबी शुरू करने के लिए कहा। शिष्ट मंडल में संगठन महासचिव नितिन वत्सस, मनोज चौधरी, जयदीप जावा, जयकिशन गहलोत समेत तमाम जन मौजूद थे। हैरानी की बात ये है कि नगर विकास न्यास इस काम को करा रहा था । बाद में कलेक्टर की पहल पर देर रात इसे खोल दिया गया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement