Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: वाट्सएप्प ग्रुप्स से जुड़े कार्मिकों को लिए आया ये आदेश, भूल से भी ना करे..

India-1stNews




चुनाव से जुड़े वाट्सएप्प ग्रुप्स में असंबद्ध मैसेज ना भेजें कार्मिक

बीकानेर, 26 मार्च। लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान आदर्श आचार संहिता की अनुपालना में समस्त कार्मिकों को चुनाव संबंधित वाट्सएप्प ग्रुप्स में भ्रामक व असंबद्ध संदेश प्रेषित ना करने के संबंध में आदेश जारी किए गए ‌हैं।
निर्वाचन विभाग द्वारा जारी पत्र की अनुपालना में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ दूलीचंद मीणा ने बताया कि लोकसभा चुनाव कार्यों के संपादन और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। कोई भी कार्मिक इन ग्रुप्स में भ्रामक व असंबद्ध मैसेज प्रसारित नहीं करें। जिससे निर्वाचन से जुड़े आदेशों की जानकारी समयबद्ध संबंधित कार्मिक को हो सके।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562