Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बार काउंसिल सदस्य कुलदीप शर्मा भाजपा में शामिल, अर्जुनराम मेघवाल ने जताया आभार

India-1stNews




बार काउंसिल सदस्य कुलदीप शर्मा भाजपा में शामिल, अर्जुनराम मेघवाल ने जताया आभार

बीकानेर। बीकानेर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार  अर्जुनराम मेघवाल के साथ  अधिवक्ता संवाद कार्यक्रम के दौरान आनंद भवन बीकानेर में राजस्थान बार काउंसिल सदस्य कुलदीप कुमार शर्मा ने अर्जुनराम मेघवाल,  मुमताज अली भाटी प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य सहित अन्य बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के सानिध्य में भाजपा की  सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की  सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात कुलदीप शर्मा ने कहा की भाजपा में आना परिवार में आने जैसा लगा है। आने वाले लोकसभा चुनाव  में बीकानेर का अधिवक्ता  वर्ग कमल का बटन दबाएगा।  इस दौरान सांसद प्रत्यासी  अर्जुन राम मेघवाल ने कहा की  चुनाव घोषणा से पूर्व बार  एसोसिएशन बीकानेर के कार्यक्रम में कचहरी परिसर में वकीलों के लिए पार्किंग स्थल व एडवोकेट हाल निर्माण की जो घोषण की गई थी , उक्त घोषणा के अनुरूप चुनाव अधिसूचना से पूर्व ही करीब 12 करोड़ का बजट जारी किया जा चुका है।इस दौरान बार एसोसिएशन बीकानेर के अधिवक्ता धर्मेंद्र वर्मा, अनिल सोनी, श्रवण जनागल,असद रजा भाटी,सुनीता हटीला सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562