Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: गजब के चोर, पानी बिजली फिटिंग, मीटर के साथ ही एसी और कूलर का सामान तक ले गए चोर

India-1stNews




बीकानेर: गजब के चोर, पानी बिजली फिटिंग, मीटर के साथ ही एसी और कूलर का सामान तक ले गए चोर


बीकानेर। मुरलीधर व्यास नगर के एक और सूने घर में चोरी हो गई है। चोर यहां पानी और बिजली की फीटिंग के साथ ही घर में लगे उपकरण तक उठाकर ले गए। छोटे-बड़े सामान के साथ कपड़े तक नहीं छोड़े। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी लेकिन चौबीस घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। इस कॉलोनी में औसतन हर दस-पंद्रह दिन में एक घर में चोरी हो रही है।


कॉलोनी के बी-33 में रहने वाले पवन सारस्वत ने नयाशहर थाने में चोरी की एफआईआर दी है। उसने बताया कि वो बीस फरवरी को घर में ताला लगाकर गया था। पांच मार्च को घर संभालने पहुंचा तो वहां ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर काफी सामान चोरी हो गया। जिसमें बिजली की फीटिंग के साथ ही सरकारी मीटर, बाहर लगे नल का वॉल, कूलर की मोटर पंप और पंखा, बाथरूम में लगे नल और गीजर, कमरे में लगी टीवी, सीसीटीवी वॉयर, कीचन में लगी मिक्सर टूटी, लोहे का सामान, गल्ला, पुराने कपड़े आदि ले गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार काे दी गई है।

औसतन हर दस दिन में चोरी

मुरलीधर व्यास कॉलोनी में औसतन हर दस दिन में एक घर में चोरी की घटना हो रही है लेकिन खुलासा किसी का नहीं हो रहा। कई घरों में चोरी के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिले हैं, इसके बाद भी किसी चोरी का पता नहीं चला। कई घरों में तो चोरों ने फुर्सत से काम किया और एक-एक सामान उठाकर ले गए।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement