Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना सराहनीय: विधायक

India-1stNews





पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना सराहनीय: विधायक

गौतम नारायण सेना 108 द्वारा आयुष्मान हैल्थ व आधार कार्ड पंजीयन शिविर आयोजित




बीकानेर, 10 मार्च। गौतम नारायण सेना 108 के 8वें स्थापना दिवस के अवसर पर  रविवार को गंगाशहर स्थित गौतम भवन में आयुष्मान हैल्थ कार्ड व आधार कार्ड पंजीयन शिविर लगाया गया। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास थे। उन्होंने कहा कि आयुष्मान और आधार जैसे कार्ड बनने से आमजन को विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। उन्होंने शिविर को उपयोगी बताया और कहा कि संस्था महर्षि गौतम के दिखाए रास्ते का अनुसरण करते हुए जनसेवा का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही हैं। पात्र लोगों को इनकी जानकारी होगी तो वे इनका लाभ ले सकेंगे। इन योजनाओं को प्रचारित करने में संस्थाओं का सहयोग सराहनीय है। उन्होंने शिविर में लगाए गए स्टॉल्स का अवलोकन किया।
विशिष्ठ अतिथि के रूप में सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा नियमित रूप से ऐसी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। 
आयोजन से जुड़े धीरज पंचारिया ने स्वागत उद्बोधन दिया। संस्था अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय ने बताया कि शिविर में 249 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया।

इस दौरान विधायक व्यास, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण हितकारिणी सभा के अध्यक्ष विजय कुमार जोशी, श्री छह न्याति ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मोहनलाल जाजड़ा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश सचिव मगन पाणेचा, विप्र सेना के जिलाध्यक्ष इन्द्र जाजड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।

इस अवसर पर गौतम सेवा ट्रस्ट के शिवदयाल बच्छ, गोपाल जोशी, दिनेश जोशी, माणक बच्छ, श्याम सुंदर उपाध्याय, श्याम सुंदर जाजड़ा, मनोज सुरावत, महेंद्र जाजड़ा, प्रहलाद पंचारिया, सुनील कठातला, श्रीराम उपाध्याय, विजय सारस्वत, रविन्द्र जाजड़ा, महादेव उपाध्याय, पवन जाजड़ा, रामदयाल पंचारिया, जगदीश उपाध्याय, दलीप पंचारिया, रवि पंचारिया, लोकेश कुमार बच्छ आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement