Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: बदहवास हालत में मिली युवती, लोगों ने संभाला, पुलिस को सौंपा

India-1stNews




बीकानेर: बदहवास हालत में मिली युवती, लोगों ने संभाला, पुलिस को सौंपा

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में शनिवार रात करीब 9 बजे एक युवती बदहवास स्थिति में कालू रोड पर मिली। मोहल्लेवासियों ने उसे संभाला। युवती के एक पैर पर प्लास्टर चढ़ा हुआ था और वह खुद के बारे स्पष्‍ट नहीं बता पा रही थी। इस पर मोहल्लेवासियों ने पुलिस को सूचना दी। आपणो गांव सेवा समिति के कार्यकर्ता उसे एम्बुलेंस से थाने ले गए।

जहां से पुलिस की मौजूदगी में युवती का स्वास्थ्य परीक्षण श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल में करवाया गया है। युवती बार-बार किसी द्वारा अपने पिता को मार देने की बात व खुद को गाड़ी में लाकर यहां छोड़ने की बात कह रही थी। युवती को हॉस्पिटल में जांच के बाद वापस थाने ले गए। जहां देर रात तक उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा था।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562