Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: युवक को बंधक बनाया, मांगी 4 लाख की फिरौती

India-1stNews




बीकानेर: युवक को बंधक बनाया, मांगी 4 लाख की फिरौती

बीकानेर। जिले में लगातार बढ़ रहे संगठित अपराधों के तहत एक युवक को बंधक बनाकर चार लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बंधक युवक के भाई की ओर से जामसर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लालूराम पुत्र बुलाकी राम माली निवासी जलालसर की ओर से दी गई लिखित रिपोर्ट में बताया है कि अज्ञात लोगों ने उसके भाई का जलालसर से 27 मार्च को अपहरण कर बंधक बना लिया व ओर अब 4 लाख रुपए की फिरौती मांगी जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562