Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: दवा समझकर पिया जहरीला पदार्थ, मौत

India-1stNews




गंगाशहर: दवा समझकर पिया जहरीला पदार्थ, मौत

बीकानेर। दवाई के भरोसे जहरीले पदार्थ का सेवन करने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में मृतक के बड़े भाई राजेन्द्र कुमार गहलोत ने मर्ग दर्ज करवायी है। घटना मोहता सराय शनि मंदिर के पास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसके छोटे भाई सुरेश कुमार गहलोत पुत्र हनुमान दास ने दवाई के भरोसे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे 3 मार्च को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562