Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

कोडमदेसर मन्दिर के आगे DJ को लेकर उलझे दो गुट, मारपीट में एक युवक पर चाकू से हमला

India-1stNews




कोडमदेसर मन्दिर के आगे DJ को लेकर उलझे दो गुट, मारपीट में एक युवक पर चाकू से हमला

बीकानेर। कोडमदेसर में आज विवाद हो गया। जहां पर देर शाम को फाग उत्सव चल रहा था। इसी दौरान दो गुट डीजे बजाने की बात को लेकर उलझ गए और देखते ही देखते चाकू से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार चाकूबाजी की इस घटना में एक युवक घायल हुआ। झगड़े में एक पक्ष के कुछ युवकों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। चाकू बाजी की इस घटना में एफसीआई गोदाम के पास इन्द्रा कालोनी निवासी धरमू उर्फ जयप्रकाश भाटी पुत्र हनुमान भाटी के पेट कुल्हे पर चाकू से कई वार किए गए हैं। घायल युवक को पीबीएम अस्पताल लाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी के आधार पर गजनेर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562