Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गौतम सेना 108 ने पहले दिन किया विशाल रक्तदान, सुबहे निकालेगी विशाल वाहन रैली, युवाओं में उत्साह

India-1stNews




महर्षि गौतम ऋषि अवतरण दिवस पर पहले दिन हुआ विशाल रक्तदान, सुबहे निकलेगी विशाल वाहन रैली, युवाओं में उत्साह










बीकानेर। पीबीएम हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में हिन्दू नववर्ष एवं महर्षि गौतम के जन्मोत्सव के उपलक्ष में संजीवनी रक्त वाटिका एवं गौतम नारायण सेना द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज एवं विधायक जेठानंद व्यास, डॉ. गौरीशंकर जोशी, डॉ. नोरंगलाल महावर, डॉ अरुण भारती, डॉ कुलदीप मेहरा एवं डॉ नितेश स्वामी उपस्थिति रहे।। रक्तदान शिविर में 47 युवाओं ने रक्तदान किया।

विधायक जेठानंद व्यास ने कहा की नववर्ष एवं गौतम जन्मोत्सव पर रक्तदान का कार्यक्रम करना यही सनातन की सच्ची पहचान हैं। इस दौरान इंद्र जाजड़ा, लक्ष्मण उपाध्याय, किशन जोशी, प्रहलाद पंचारिया, दिनेश जोशी, शिवदयाल शर्मा, शिवशंकर उपाध्याय, मनीष उपाध्याय, विजय पाईवाल, विजय जोशी एवं महेन्द्र आदि उपस्थित रहे।





निकलेगी शोभायात्रा
गौतम नारायण सेना 108 की ओर से 9 अप्रेल को बीकानेर में महर्षि गौतम जी अवतरण दिवस पर विशाल वाहन रैली और महाआरती का आयोजन किया जाएगा। भीनासर बस स्टैंड पर सुबह 7 बजे हवन व महाआरती की जाएगी। इंडिया फर्स्ट न्यूज़ को जानकारी देते हुए सेना के सदस्य दिनेश जोशी ने बताया कि यात्रा को लेकर लोगों में उत्‍साह भी चरम पर है। मुख्य अतिथि 1008 श्री महामंडलेश्वर बजरंगदास जी महाराज द्वारा शोभायात्रा का स्वागत कर बैंड बाजे सहित 9 बजे रवाना किया जाएगा।

यात्रा भीनासर से शुरू होकर गंगाशहर मैन बाजार, महावीर चौके, गोगागेट, कोटगेट, केईएम रोड, पुरानी गजनेर रोड होती हुई करमीसर स्थित गौतम मंदिर पहुंचेगी। यहां पर महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार जीवन के 50 बसंत पूर्ण जोड़ों सहित विद्यार्थी सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
जोशी ने बताया कि पुलिस की ओर से मॉडिफाइड डीजे पर रोक है, मोटरयान एक्ट की पालना पूरी तरह से की जाएगी। वाहनों में स्पीकर बजाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सहमति दे रखी हैं। गौतम नारायण सेना के अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय,गुजरगोड़ हितकारिणी सभा अध्यक्ष विजय जोशी अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रहे, इसके बंदोबस्त किए जा रहे है। इस बार शोभायात्रा में नवाचार करते हुए बैंड बाजे सहित सचेतन झांकियों को शामिल किया जा रहा है।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement