Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों की तस्वीर भी जारी की

India-1stNews





सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों की तस्वीर भी जारी की




बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार ​किया। ये गिरफ्तारी गुजरात के भुज से हुई है। सलमान खान के घर हुई फायरिंग के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार देर रात उसे बड़ी सफलता हाथ लगी।

सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 14 अप्रैल की सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी। बाइक से आए दो हमलावरों ने 4 राउंड फायर किए। फायरिंग के वक्त सलमान अपने घर में ही थे। घटना के बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। खान को लॉरेंस-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी।

हरियाणा में आरोपी के घर पहुंची थी पुलिस
बता दें कि एक आरोपी की पहचान हरियाणा के गुरुग्राम निवासी विशाल उर्फ कालू के रूप में हुई थी। एसटीएफ इस मामले को लेकर विशाल के घर भी पहुंची थी। इस दौरान उसकी मां और बहन से पूछताछ की गई। विशाल डेढ़ साल से अपराध की दुनिया में एक्टिव था। वह स्क्रैप का बिजनेस करने वाले व्यापारी सचिन उर्फ गोदा की हत्या के मामले में भी आरोपी रह चुका है। उसे गैंगस्टर रोहित गोदारा का शूटर बताया जाता है। कालू ने 10वीं तक ही पढ़ाई की है।



7.6 बोर की बंदूक से फायरिंग हुई
मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया कि फायरिंग जिस बंदूक से की गई थी, वो 7.6 बोर की बंदूक थी। फोरेंसिक एक्सपर्ट को मौके से एक लाइव बुलेट मिली है। पुलिस ने आरोपियों की एक बाइक भी जब्त की थी।

घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली
इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप ने ली है। ग्रुप के मेंबर अनमोल ने एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें लिखा है कि आने वाले समय में भी सलमान पर हमला हो सकता है। हालांकि पुलिस की तरफ से इस पोस्ट की पुष्टि नहीं की गई।





Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562