Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: आठ लाख रूपए नगदी के साथ युवक गिरफ्तार, हवाला कारोबार का मिला ब्यौरा

India-1stNews




बीकानेर: आठ लाख रूपए नगदी के साथ युवक गिरफ्तार,  हवाला कारोबार का मिला ब्यौरा

बीकानेर पुलिस ने एक ऐसे बाइक सवार को हिरासत में लिया है जिसके बैग से आठ लाख रूपए नकद मिले हैं। इसके साथ ही मोबाइल से लेन-देन के कई हिसाब भी मिले हैं। बताया जाता है कि इसमें हवाला कारोबार के लेन-देन का ब्यौरा है।

बीकानेर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि देशनोक पुलिस ने बाइक सवार धीरज उपाध्याय को नाकाबंदी के दौरान रोका। उसके बैग की तलाशी ली गई तो आठ लाख रूपए मिले। इस पैसों के बारे में वह संतोषजक जवाब नहीं दे पाया। पूछताछ के दौरान उससे एक मोबाइल भी मिला। मोबाइल में डिटेल जांच करने पर हवाला कारोबार होने के साक्ष्य मिले हैं। ऐसे में पुलिस सहित अन्य एजेंसियां आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562