Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: बस के पीछे टकराई जीप, एक की मौत, दो गंभीर घायल

India-1stNews




बीकानेर: बस के पीछे टकराई जीप, एक की मौत, दो गंभीर घायल

बीकानेर। राजलदेसर के पास श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रही एक बस और जीप में हुई टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जीप बस के पीछे से जा टकराई, जिससे उसके आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। जीप में सवार कीतासर भाटियान निवासी कानाराम पूनिया की दर्दनाक मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हाे गए।


टक्कर इतनी भीषण थी की जीप के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। वहीं जीप सवार कितासर भाटियान निवासी कानाराम पुत्र मोटाराम पूनिया की मौके पर ही मौत हो गई है। जीप में सवार दो जने दुल्हाराम मेघवाल निवासी कितासर बीदावतान व शीशपाल पूनिया निवासी कितासर भाटियान गंभीर रूप से घायल हो गए है। दोनों घायलों को निजी वाहन से राजलदेसर अस्पताल पहुंचाया गया है। कानाराम का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। गांव से प्राप्त सूचना के पांच भाई बहनों में कानाराम अविवाहित था। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसर गया है।

तीनों फतेहपुर से प्याज भरकर कितासर लौट रहे थे और गांव से कुछ ही दूरी पर हादसा हो गया। हादसे के बाद तीनों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया वहीं दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562