Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

लाखों की चोरी में मिलीभगत! गंगाशहर निवासी ने पत्नी व अन्य के खिलाफ़ गंगाशहर थाने में करवाया मामला दर्ज

India-1stNews




लाखों की चोरी में मिलीभगत! गंगाशहर निवासी ने पत्नी व अन्य के खिलाफ़ गंगाशहर थाने में करवाया मामला दर्ज

बीकानेर। एक युवक ने अपनी पत्नी पर डेढ़ लाख रुपए चोरी करने का अंदेशा जताते हुए दो जनों के विरूद्ध मामला दर्ज करवाया है। गंगाशहर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिपानी बास गंगाशहर निवासी विनीत कुमार पुत्र बिमलचंद बोथरा की ओर से दी गई लिखित रिपोर्ट में बताया है कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली गया हुआ था।जिसकी जानकारी उसकी पत्नी दीपिका को थी, जिसके चलते शेखर जैन छाजेड़ उर्फ पकंज ओर उसकी पत्नि ने घर की अलमारियों को बुरी तरीके से तोड़ दिया और अलमारियों में रखे हुए करीब डेढ़ लाख रूपए निकालकर ले गए। प्रार्थी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर संदेह की इस वारदात में उसका हाथ है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों द्वारा पूर्व में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाए गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562