Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: बड़ा बाजार स्थित एक गोदाम में लगी भंयकर आग

India-1stNews




बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना इलाके के बड़ा बाजार चाय पट्टी स्थिति एक गोदाम में भंयकर आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार शहर के बड़ा बाजार स्थित बाबू बेंड की दुकान पर बना प्रेम किराया स्टोर के गोदाम में रात को अचानक आग लग गई। आग हवा के इतनी तेज फैली की पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। कोतवाली पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस व स्थानीय लोग पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी रमेश अग्रवाल कालू बड़ी वाले मौके पर पहुंचे ओर तुरंत कलेक्टर  कार्यालय व प्रशासन को सूचना दी इनके साथ कांग्रेस के गिरधर जोशी भी मौके पर पहुंचे। तथा आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटे इतनी तेज थी कि सभी प्रयास विफल हो गये। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी लेकिन करीब आधे घंटे ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची थी। रमेश अग्रवाल ने बताया कि फायर ब्रिगेड की मशीन पानी फैंकने में असमर्थ थी उसमें धीमा प्रसेर होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। 


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement