Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: क्रिकेट बुकी गिरफ्तार, लाखों रुपए नगदी, अफीम जब्त

India-1stNews




बीकानेर: क्रिकेट बुकी गिरफ्तार, लाखों रुपए नगदी, अफीम जब्त

बीकानेर। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक क्रिकेट सट्टे के बुकी से लाखों रुपए नगदी, अफीम और अन्य सामान जप्त किया है।

पांचू पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार की मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पांचू के मुख्य बाजार स्थित जितेन्द्र इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर रैड मारकर अभियुक्त जेठाराम पुत्र श्रवणराम जाट निवासी पांचू को गिरफ्तार कर कब्जे से 29.30 ग्राम अफीम, आईपीएल सट्टे के 1 लाख 72 हज़ार रुपये, एन्ड्रोइड फोन, लाखो के हिसाब किताब जप्त कर प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच बज्जू थानाधिकारी आनन्द कुमार को सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562