Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

India-1stNews




बीकानेर: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

बीकानेर। दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा 21 अप्रैल को एनएच 62 रामनगरी पीएस लूनकरणसर में हुआ। जिसमें बाइक चालक दलीप की मौत हो गई। इस संबंध में धुधली पीएस पल्लू निवासी राजुराम पुत्र मंशाराम ने बोलेरो चालकबके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। राजुराम ने बताया कि बोलेरो चालक ने तेज गति व लापरवाही से गाड़ी चलाकर मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाईकिल चालक दलीप की मौत हो गई। पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

वहीं, दूसरा हादसा ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत हो गई। गजनेर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रणधीसर निवासी रुपसिंह पुत्र बलवीर सिंह की ओर से दी गई लिखित रिपोर्ट में बताया है कि ट्रेक्टर के आगे अचानक गाय आ जाने के कारण ट्रेक्टर के पलटा खाने से रामसिंह नीचे दब गया। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद उसे निकाला गया और अस्पताल में भर्ती करवाया परंतु डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562