Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: जेल में मोबाइल का खेल, सेल से दो मोबाइल बरामद

India-1stNews




बीकानेर: जेल में मोबाइल का खेल, सेल से दो मोबाइल बरामद

बीकानेर। केंद्रीय कारागृह बीछवाल की दो सेल से दो मोबाइल बरामद हुए हैं। इस संबंध में अज्ञात के विरुद्ध बीछवाल थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षा प्रहरी मातादीन पुत्र गोपाल लाल जाति मीणा की ओर से दी गई लिखित रिपोर्ट में बताया है कि 10 अप्रैल को क़रीब 4 बजे केन्द्रीय कारागृह के स्टाफ द्वारा सेल नं 5 के बैरक नं 20 की तलाशी के दौरान एक अज्ञात कचोडा कम्पनी का मोबाईल व सेल नं 6 के बैरक नं 21 की तलाशी के दौरान एक कचोडा कम्पनी का मोबाईल एवं सिम कार्ड मिला।


पुलिस ने सुरक्षा प्रहरी की लिखित रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। गौरतलब है की गत पखवाड़े भी केंद्रीय कारागार बीछवाल से दो मोबाइल जप्त किए गए थे। इसके अलावा कई मर्तबा केंद्रीय कारागार बीछवाल में मोबाइल मिलने की घटना हो चुकी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562