Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: बंदूक से हिरणों को मारा, मांस पकाया, अब शिकार के साथ आर्म्स एक्ट का मामला

India-1stNews




बीकानेर: बंदूक से हिरणों को मारा, मांस पकाया, अब शिकार के साथ आर्म्स एक्ट का मामला


बीकानेर। निरीह वन्य जीवों को मारने के मामले श्रीडूंगरगढ़ में भी बढ़ते जा रहे हैं। यहां हिरण शिकार करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। अब उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कराया गया है। अवैध रूप से रखे जा रहे इन हथियारों से ही हिरणों को मारा जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ के आडसर गांव की रोही में 31 मार्च को एक शिकारी ने हिरण के बच्चे का शिकार किया। शिकार की घटना का ग्रामीणों को पता चलने पर वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग ने कार्रवाई हुए आडसर गांव की रोही में दबिश दी। इस दबिश के दौरान काफी कुछ आपत्तिजनक मिला था। इस दौरान हिरण का पका हुआ मांस बरामद किया गया। जो शिकारी ही खा रहे थे। शिकार के आरोप में रतनाराम पुत्र राम कुमार वनबावरी निवासी लाधड़िया को पकड़ लिया। रेंजर महेश जाखड़ ने बताया कि 3 अप्रैल को वन विभाग टीम ने शिकारी की निशानदेही पर लमछड़ बंदूक बरामद की गई। वन विभाग के वनपाल विजेंद्र सिंह ने शिकारी रतनाराम के पास अवैध लमछड़ बंदूक बरामद की है। इस पर मंगलवार को शिकारी के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां उसे बीकानेर सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement