Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: एकराय होकर युवक पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज

India-1stNews




गंगाशहर: एकराय होकर युवक पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज

बीकानेर। एकराय होकर युवक के साथ मारपीट करने का मामला गंगाशहर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार यह मामला राजीव नगर बाड़ी के पास रहने वाले अक्षय पुत्र प्रेमचंद वाल्मिकी ने पिंकी, प्रकाश, अशोक, पुनमचंद उर्फ बादशाह, मुकेश उर्फ गोटु, कुलदीप उर्फ बांगो, भुरिया व दो-तीन अन्य व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज करवाया है। घटना छह अप्रैल को राजीव नगर बाड़ी के पास की है। परिवादी ने बताया कि पिंकी पत्नी प्रकाश व अशोक तीनों उसके घर के सामने आये और लड़ाई-झगड़ा करने लगे। अशोक ने लोहे के एक्सल से उसके हाथ पर मारी। तभी प्रकाश ने भी फावड़े से उसके हाथ व बाये कान के पीछे मारी।

उसके बाद शाम छह बजे आरोपी शराब पीकर उसके घर के बाहर आये, जिनके हाथों में लाठी-डंडे थे। सभी ने उसे घर से बाहर बुलाकर मारपीट की उसके बाल खींचे। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562