Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: गर्म खौलते पानी में गिरने से दो बच्ची बुरी तरह से झुलसी, एक की मौत

India-1stNews




बीकानेर: गर्म खौलते पानी में गिरने से दो बच्ची बुरी तरह से झुलसी, एक की मौत


बीकानेर। वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान भोजनशाला में एक बर्तन में रखे गर्म पानी में दो बालिकाएं गिर गईं, जिससे एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी का पीबीएम अस्पताल में उपचार चल रहा है। गजनेर थाने के हवलदार राकेश कुमार के अनुसार अगनेऊ गांव में रामदेव के घर पर शादी थी। बीझंरवाली निवासी गौरीशंकर नाई की सात माह की बेटी तनूजा अपनी मां के साथ शादी में आई हुई थी। शादी वाले भवन में उसकी रिश्तेदार आठ वर्षीय अंकिता तनूजा को गोद में उठाए जा रही थी।

भवन में एक तरफ हलवाई मिठाइयां व भोजन तैयार कर रहे थे। हलवाइयों ने टोपिये में से उबले हुए आलू तो निकाल लिए, लेकिन गर्म पानी टोपिये में पड़ा था। जब अंकिता तनूजा को गोद में उठाए वहां से गुजर रही थी, तभी अंकिता लड़खड़ा कर गिर पड़ी और गोद से छिटक कर तनूजा गर्म पानी के टोपिये में गिर पड़ी। गर्म पानी से अंकिता भी झुलस गई। वहां खड़े हलवाई व अन्य लोगों तनूजा को टोपिए से बाहर निकाला और अंकिता को संभाला।

पीबीएम लेकर पहुंचे परिजन

गर्म खौलते पानी में गिरने से बच्ची बुरी तरह झुलस गई। दोनों को परिजन पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां ट्रोमा सीएमओ डॉ. एल के कपिल, समाजसेवी रमेश व्यास व हरिकिशन सिंह राजपुरोहित ने दोनों बच्चियों के उपचार में मदद की। 80 प्रतिशत से अधिक झुलसने से तनूजा की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अंकिता का उपचार चल रहा है।

अकेली रह गई बाबूड़ी

मृतका तनूजा अपनी मां के रिश्तेदारों के यहां शादी में आई थी। बच्ची की मौत के बाद परिजनों की रुलाई फूट पड़ी। ट्रोमा सेंटर में मौजूद स्टाफ व साथ आए रिश्तेदारों ने परिजनों को संभाला। घटना का पता चलने पर सुरजड़ा सरपंच प्रतिनिधि पीबीएम अस्पताल पहुंचे। दादा ईश्वरराम ने बताया कि तनूजा व बाबूड़ी दोनों जुड़वा बहनें थीं। हादसे में तनूजा की मौत हो गई। बाबूड़ी अकेली रह गई। दोहितों की शादी में भात भरने आए थे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement