Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: आंखों में मिर्ची डालकर धारदार हथियारों से हमला, नगदी और चेन छीनी

India-1stNews




बीकानेर: आंखों में मिर्ची डालकर धारदार हथियारों से हमला, नगदी और चेन छीनी

बीकानेर। आंखों में मिर्ची डालकर लाठी, बरछी से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में जेएनवीसी थाने में आधा दर्जन आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्बेडकर भवन के पास उदासर निवासी हसन अली पुत्र मंगतु खां की ओर से दी गई लिखित रिपोर्ट में बताया है कि हडमानराम, प्रभुराम पुत्रगण रामूराम, सम्पता देवी पत्नी रामूराम, देवकी पत्नी प्रभुराम, सीमा पत्नी हडमान खुशबू पुत्री प्रभुराम वा 5-7 अन्य आदमी पूर्व नियोजित साज़िश के तहत एकराय होकर आए और उसके परिवार के सदस्यों के आंखों में मिर्च डाली तथा सरीया, लाठी, बरछी से मारपीट शुरु कर दी जिससे उनके सभी के गंभीर चोटे लगी। सभी लोग हॉस्पीटल में भर्ती है। इसके अलावा आरोपी सात हजार नकदी एक चैन, एक अंगूठी छीन कर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562