Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: जहर के कारण दो जनों की मौत

India-1stNews




बीकानेर: जहर के कारण दो जनों की मौत

बीकानेर। ज़िले में बीते 24 घंटे में जहर के कारण दो जनों की मौत हो गई। लूणकरणसर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नम्बर 32 निवासी राजु पुत्र मदनलाल कुम्हार ने रिर्पोट दी है कि उसकी बेटी ने घर में रखी कीड़े मारने की दवा का गलती से सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान बाद उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


दूसरे मामले में छतरगढ़ थाने में खारबारा निवासी रूपाराम पुत्र मोड़ाराम ने मर्ग दर्ज करवायी है कि उसका छोटा भाई भैराराम पशु चारा में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था। इस दौरान स्प्रे चढने से उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने दोनो मर्ग दर्ज की है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562