Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, पुलिस पहुंची मौके पर

India-1stNews


बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, पुलिस पहुंची मौके पर

बीकनेर में एक महिला ने ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवा दी। मौत इतनी दर्दनाक है कि चेहरा पूरी तरह विकृत हो चुका है, सिर के बाल उखड़ गए। ऐसे में चहरे से पहचान पाना काफी मुश्किल है। अलबत्ता उसके पैरों में पहनी हुई नीले रंग की एक जोड़ी स्लीपर चप्पल, पायल और कान का झुमका पुलिस को मौके से मिला है। मामला सुनसान इलाके का है। ऐसे में दुर्घटना है, आत्महत्या या कुछ और इस बारे में कहा नहीं जा सकता। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।

पुलिस को सूचना मिली कि केमल फार्म के पीछे रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच हालात देखे। शव को हॉस्पिटल पहुंचाने के लिये सेवादारों को बुलाया। ऐसे में असहाय सेवा संस्थान और खिदमतगार खादिम सोसायटी के सेवादार एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। इनमें सोएब, ताहिर हुसैन, मोहम्मद जुनैद, राजकुमार खड़गावत, हाजी जाकिर, हाजी नसीम, मोहम्मद सतार, रमजान आदि शामिल रहे। इन सेवादारों ने मौके पर जहां पुलिस की मदद की वहीं शव को पीबीएम मोर्चरी तक पहुंचाया।

मौके पर मिला ये सामान:
प्रथम दृष्टया महिला की उम्र लगभग 50 साल लग रही है। उसने घाघरा चुनरी पहन रखी थी। पायल, कान का गहना और नीले रंग की स्लीपर चप्पल मौके से मिली है। पुलिस आस-पास लोगों से पूछताछ कर मृतका की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement