Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: बिना बताये घर से रवाना हुई महिला, घर वाले चिंतित, गुमशुदगी दर्ज

India-1stNews




बीकानेर: बिना बताये घर से रवाना हुई महिला, घर वाले चिंतित, गुमशुदगी दर्ज

बीकानेर। घर से बिना बताये एक 45 वर्षीय महिला लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के घर वाले व रिश्तेदार ढूँढने का प्रयास कर रहे है। घरवालों ने नयाशहर थाने में महिला की गुमशुदगी भी दर्ज करवा दी है।

बीकानेर के जस्सूसर गेट के बाहर सीताराम द्वार के सामने रहने वाले प्रदीप कुमार साध (स्वामी)  ने नया शहर थाने में लिखित रिपोर्ट देते हुए बताया की मेरी पत्नी शशिकला साध (स्वामी) जिसका रंग गोरा है लम्बाई 5 फूट जो की मानसिक रोग से ग्रसित है। दिनांक 17 अप्रैल 2024 को दोपहर 2:43 पर घर पर बिना सूचना दिए घर से निकल गई।

प्रदीप कुमार ने बताया की मैंने और परिवार वालों दवरा काफी खोजबीन करने पर हमें पता चला की दोपहर 3:15 पर रेलवे स्टेशन के पीछे वाले गेट पर टैक्सी से उतरते हुए देखा गया है। दिनांक 17 अप्रैल 2024 को एक और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार वो दोपहर २:54 सीताराम गेट के पास से ही एक टैक्सी में बैठती हुई नज़र आ रही है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शीशराम हैडकानि को सौपी है।  शशिकला के घर वालों ने अपील की है की जिस किसी को शशिकला के बारे में पता चले वो तुरंत मोबाइल नंबर 9252700519, 992845822 पर जरुर सूचना देवे।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562