Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

आनंद आचार्य बीकानेर एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स के अध्‍यक्ष नियुक्त, विनय थानवी सचिव तथा नारायण उपाध्याय कोषाध्यक्ष मनोनीत

India-1stNews




आनंद आचार्य बीकानेर एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स के अध्‍यक्ष नियुक्त, विनय थानवी सचिव तथा नारायण उपाध्याय कोषाध्यक्ष मनोनीत

बीकानेर, 17 अप्रेल। पत्रकार आनंद आचार्य को नवगठित बीकानेर एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स का प्रथम अध्‍यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन की कार्यकारिणी में विनय थानवी संगठन सचिव, नारायण उपाध्याय को कोषाध्यक्ष तथा डॉ. मुदिता पोपली को संस्‍था बुलेटिन एडिटर मनोनित किया गया है। वरिष्ठ पत्रकार नीरज जोशी संगठन के संरक्षक बनाए गए हैं। कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में पत्रकार राजेश रतन व्यास, रोशन बाफना, संजय आचार्य वरूण, एडवोकेट मुकुंद व्यास,  साहिल पठान, पवन व्यास, दिलीप गुप्ता, उमेश पुरोहित, मनोज व्यास को शामिल किया गया है। संस्‍था अध्‍यक्ष आनंद आचार्य ने बताया कि वर्तमान में डिजिटल मीडिया बढ़ते प्रभाव को देखते हुए न्यूज पोर्टल्स के संपादकों ने समाजोपयोगी कार्य के उद्देश्य से संगठन बनाया गया है। संगठन की मुरलीधर व्यास कॉलोनी बैठक के बाद संगठन की घोषणा की गई है। सचिव विनय थानवी ने बताया कि जल्‍द ही संगठन का विस्‍तार किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562