Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: बाइक को डंपर ने मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की हुई मौत, एक महिला व एक युवक हुआ घायल

India-1stNews




बीकानेर: बाइक को डंपर ने मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की हुई मौत, एक महिला व एक युवक हुआ घायल

बीकानेर में गुरूवार सुबह दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई वहीं दो घायलों को पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। घायलों में एक युवती शामिल हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना श्रीगंगानगर रोड स्थित उरमूल डेयरी के पास हुई। बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों को डंपर ने टक्कर मार दी। बाइक पर सवार 20 वर्षीय मनोज पुत्र किरताराम की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा 20 साल के नैनाराम और 24 वर्ष की चंद्रकला को गंभीर हालत में पीबीएम हॉस्पिटल लाया गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही जहां कुछ ही मिनटों पर पुलिस मौके पर पहुंच गई वहीं घायलों और शव को हॉस्पिटल ले जाने के लिये सेवादार भी एंबुलेंस लेकर पहुंच गए। खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने इन्हें हॉस्पिटल पहुंचाय। इनमें राजकुमार खड़गावत, शोएब, हाजी जाकिर, मो जुनैद खान, ताहिर हुसैन, लक्ष्मण सिंह आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562