Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: उधार दिए रुपयों के लिए व्यापारी को धमकाया, रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे को किया गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर: उधार दिए रुपयों के लिए व्यापारी को धमकाया, रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे को किया गिरफ्तार




बीकानेर। व्यापारी से चेक लिए और कागजातों पर साइन कराए पुलिस ने व्यापारी को रुपए उधार देकर उससे उगाही करने के लिए धमकाने के मामले में रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे को गिरफ्तार किया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

सीओ सिटी श्रवणदास संत ने बताया कि पाबूबारी निवासी गणेश सुथार की दाऊजी रोड पर दो पीरों के पास गणेश ट्रेडिंग कंपनी नाम से फर्म है। पुरानी जेल रोड निवासी दिनेश कोचर वगैरह ने उससे करीब 16 लाख रुपए का फर्नीचर व अन्य सामान खरीदा। गणेश को व्यापार चलाने के लिए रुपयों की जरूरत थी तो दिनेश ने उसे 36 लाख रुपए दिए। बदले में गणेश से चैक ले लिए और कागजातों पर हस्ताक्षर करवाए। बाद में दिनेश, नयाशहर थाने का हिस्ट्रीशीटर मुकेश बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग का विष्णु साध ने गणेश से अवैध वसूली और उगाही करने के लिए उसे धमकाना शुरू कर दिया।

रुपयों के लिए उसे इतना ज्यादा टार्चर किया कि वह मानसिक रूप से बीमार रहने लगा और उसके परिजन परेशान हो गए। गणेश ने इस्तगासे के जरिये सिटी कोतवाली पुलिस थाने में केस दर्ज कराया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर विष्णु साध को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन ​का रिमांड लिया गया है। अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562