Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: सबसे पहले मतदान करने वाले मतदाताओं को मिलेगा प्रमाण पत्र, अंगुली पर लगी अमिट स्याही दिखाकर इन प्रतिष्ठानों से दो दिन छूट ले सकेंगे मतदाता

India-1stNews




सबसे पहले मतदान करने वाले मतदाताओं को मिलेगा प्रमाण पत्र, अंगुली पर लगी अमिट स्याही दिखाकर इन प्रतिष्ठानों से दो दिन छूट ले सकेंगे मतदाता

सेल्फी प्वाइंट सहित विशेष सजावट रहेगा आकर्षण का केंद्र




बीकानेर, 19 अप्रैल। गत चुनाव में 60 प्रतिशत से कम वोटिंग वाले मतदान केन्द्रों पर प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक सबसे पहले मतदान करने वाले 25 नव मतदाताओं को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रत्येक बूथ पर आने वाले बीस-बीस नव मतदाताओं को भी प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रत्येक विधानसभा में गत चुनाव में न्यून मतदान वाले  केंद्रों पर बीएलओ द्वारा यह प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले की सातों विधानसभा के लो वोटर टर्नआउट वाले दस-दस मतदान केंद्रों पर सेल्फी पाइंट लगाए जाएंगे। मतदान करने के पश्चात मतदाता अपने फोटो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफाॅर्म पर शेयर कर सकेंगे। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के लिए प्रत्येक विधानसभा में 8-8 महिला कार्मिक तथा युवा मतदान कार्मिक केन्द्र, 1-1 माॅडल, यूनिक, ग्रीन तथा दिव्यांग मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इस प्रकार जिले में कुल 56 महिला कार्मिक तथा युवा कार्मिक मतदान केन्द्र एवं 7-7 माॅडल, यूनिक, ग्रीन तथा दिव्यांग मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

ये मतदान केन्द्र रहेंगे विशेष आकर्षण का केन्द्र
जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जिले में स्थापित प्रत्येक विशेष मतदान केन्द्र पर आकर्षक प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। इन मतदान केन्द्रों पर ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चौपड़ा, पैरा ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट अवनि लेखरा सहित विभिन्न स्टेट आइकन्स के फोटो लगाए गए हैं। इन बूथों पर मतदान करने वाली प्रथम 10 महिला मतदाताओं को साफा पहनाकर स्वागत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त माॅडल, यूनिक, ग्रीन तथा दिव्यांग मतदान केन्द्रों को भी विशेष रूप से सजाया गया है। इन मतदान केन्द्रों को भी विशेष थीम आधारित तैयार किया गया है। इन केन्द्रों पर पृथक से सेल्फी पांइट लगाए गए हैं। इन नवाचारों की जिले के मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अहम भूमिका होगी।

अंगुली पर लगी अमिट स्याही दिखाकर दो दिन छूट ले सकेंगे मतदाता

लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान के पश्चात अंगुली पर लगी अमिट स्याही दिखाने पर बीकानेर के 71 प्रमुख प्रतिष्ठानों द्वारा 19 और 20 अप्रैल को 3 से लेकर 50 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जाएगी। 

जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि ने कहा कि जिले के अधिक से अधिक मतदाता अपने मत का उपयोग करें। लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता का अहम योगदान है। इस नवाचार के माध्यम से मतदाता प्रेरित होंगे और मत प्रतिशत में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं अधिक संख्या में मतदान कर पूरे देश में एक मिसाल कायम करें।
जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने बताया कि जिले के मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतिष्ठानों द्वारा ऑफर दिए गए हैं। इनमें मार्ट, ज्वेलरी हाउस, ऑटो मोबाइल, मेडिकल, ब्यूटी पार्लर, होटल एंड रेस्टोरेंट, मिष्ठान भंडार, साड़ी, बैट्री, एयर कूलर, बड़ी, पापड़, आइस क्रीम, कैफे आदि सम्मिलित हैं। 

इन प्रतिष्ठानों में रहेगी विशेष छूट
विशेष ऑफर के तहत कम कीमत मार्ट, द गोल्डफोर्ड (तनिष्क), राजाराम धारणिया ऑटोमोबाइल, मोहता चिकित्सालय ट्रस्ट, मीनाक्षी दत्त मेकओवर, क्लॉथिंग क्रू, श्री ब्यूटी पार्लर एंड स्पा, होटल द्वारिका, द्वारिका जयपुर रोड, होटल अंबरवाला, यामाहा टू व्हीलर, बीकाजी आउटलेट, पोपली टाइल्स एंड सेनेट्री, बाथ एंड टाइल्स, कटारिया एसोसिएट्स, स्काई किंग, प्रेम मिष्ठान भंडार, स्वरूप साड़ीज, कमल बैटरी, महात्मा जी की दुकान, मेहता कूलर फैक्ट्री आउटलेट, लक्ष्मी तारा, मोहन मिष्ठान भंडार, सस्ता स्टेशनरी भंडार, लालजी फूड्स, बॉम्बे कुल्फी, गुलाबचंद फिणीवाला, राम जी राम ज्ञानी आइसक्रीम, कालू बड़ी भंडार, सुमित मेडिकल एंड जनरल स्टोर, गुलाटी मेडिकल स्टोर, कोठारी स्पाइसेज, बीकानेर भुजिया भंडार, बंसल ड्रेसेज, बंसल साड़ीज, बंसल एथेनिक, बंसल लाइफस्टाइल, बंसल बाजार, बंसल साड़ीज एनएक्स, बंसल गारमेंट्स, सुधीर ट्रेडर्स, जे के एंड संस, मॉर्डन ऑटोमोबाइल, शिवम उद्योग, जीडी सेल्स एजेंसी, सुरभि इंडस्ट्रीज, आनंद होटल, बर्गर फार्म एंड कैफे, केक विला, राधाकिशन दिलबाग राय जैन, अनमोल कलेक्शन, चांडक बूटीज और साड़ीज, राजू ड्रेसेज, नीलकंठ टाइल्स, खूबसूरत, सहेली एन एक्स, कोचर ब्रादर्स, बल्लभ टेक्सटाइल, मद्रास क्लॉथ हाउस, शू बैंक, सागर फैशन, शू डॉट कौम, बीकानेर फूड प्रोडक्ट, राम तीर्थ फायरवर्क्स, किरण इलेक्ट्रिक, बजाज मोटर्स, शुभम पतंग मेकर पर विशेष छूट दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562