Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: एक तरफ महिला से छेड़छाड़ तो दूसरी तरफ अनैतिक कार्य करते समय तीन महिला सहित मकान मालिक को किया पुलिस के हवाले

India-1stNews





बीकानेर: एक तरफ महिला से छेड़छाड़ तो दूसरी तरफ अनैतिक कार्य करते समय तीन महिला सहित मकान मालिक को किया पुलिस के हवाले

बीकानेर। 15 अप्रैल 2024 को दोपहर 4 बजे के करीब कोटगेट थाना क्षेत्र स्तिथ तोलियासर भैरुजी गली में एक अनजान व्यक्ति द्वारा 29 वर्षीय महिला के साथ छेड़-छाड़ करने एवं लज्जा भंग का मामला सामने आया हैं, पीडिता द्वारा अपना नाम छुपाते हुए बताया की एक अनजान व्यक्ति जिसकी पहचान पवनपूरी निवासी सुधांशू शुक्ला पुत्र गोविंद नारायण शुक्ला के रूप में बताई जा रही हैं जो अपने 2 – 3 अन्य लोगों के साथ काफी देर से महिला का तोलियासर भैरुजी गली में पीछा कर रहा था फिर खुले आम महिला को हाथ लगाते हुए छेड़-छाड़ की, महिला द्वारा उसे टोकने पर भी उस व्यक्ति द्वारा दोबारा बदतमीजी करते हूए महिला को छुआ और कपड़े फाड़ने के कोशिश की । इस दौरान महिला के साथ मौजूद उसकी पति द्वारा रोकने और बीच बचाव करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा पति को गली गलोच के साथ मारपीट करने लगा, जिसमे पति के कुछ करने से पहले ही कपड़े फाड़ दिए गए और मारपीट कर गले में चैन छीनने की कोशिश की। उक्त व्यक्ति को मौके पर पुलिस को सौंप दिया गया था और उसके साथ वाले 2 -3 लोग अभी भी फरार हैं।

हालांकि पीड़िता द्वारा मौके पर पुलिस को फोन कर बुला लिया गया था और तुरंत उनके साथ कोटगेट थाने पहुँचकर, उस अनजान व्यक्ति के खिलाफ धारा 354 के अंतर्गत मुकदमा संख्या 131 / 2024 दर्ज करवा दिया गया हैं। जिसके पश्चात अनजान व्यक्ति की पहचान सुधांशू शुक्ला के रूप में की गई। जिसमें पुलिस जांच कर रही हैं।


वही दूसरी तरफ अनैतिक काम करने की खबर सामने आयी है। मामला कोटगेट थाना क्षेत्र के कोयला गली से जुड़ा है। जहां पर लम्बे समय से परेशान मोहल्लेवासियों ने आज कुछ लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस सम्बंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते लम्बे समय से कोयला गली में अनैतिक कार्य चल रहा था।

कई मर्तबा शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस के पुरा मामला संज्ञान में होने के बावजूद कई बार इन लोगों को पकड़ा गया लेकिन 24 घंटे में ही वापस वहीं काम धंधा शुरू कर देते थे। आज मौहल्लेवासियों ने अनैतिक कार्य करते समय रंगे हाथों मकाल मालिक, तीन महिलाओं को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।वहीं इस सम्बंध में कोटगेट थानाधिकारी ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पुलिस टीम मोके पर पहुंची थी,और मोहल्लेवासियों ने अनैतिक कार्य करने का आरोप लगाया है। जिस पर मकान मालिक दपंत्ति और तीन अन्य महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुछताछ की जा रही है। दूसरी और मोहल्लेवासियों ने इस सम्बंध में एसपी से हस्तक्षेप करने और कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement