Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: चौधरी कॉलोनी में चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 34 मोबाइल जब्त

India-1stNews




गंगाशहर: चौधरी कॉलोनी में चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 34 मोबाइल जब्त




बीकानेर@ गंगाशहर पुलिस ने चौधरी कॉलोनी एक मकान में चल रहा क्रिकेट सट्टा पकड़ा है। मौके से 12 लोगों को गिरफ्तार कर सामान जब्त किया। यहां अलग-अलग जगहों से लाइनें लेकर सट्टे की खाईवाली की जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि चौधरी कॉलोनी में परविंद्र सिंह जटसिख के मकान में क्रिकेट सट्टा चल रहा है। पुलिस ने दबिश दी तो मकान में ऑनलाइन लाइनें लेकर टी-20 मैच पर क्रिकेट सट्टा किया जा रहा था। परविंद्र सिंह, गौरव कालरा, गजेन्द्र सिंह, अरुण यादव, देवेन्द्र कच्छावा, समीर सिलावट, हर्षवर्धन, रामस्वरुप जाट, फारुख सिलावट, मितेश नाथ, समीर अली, राहुल रामावत को गिरफ्तार किया गया। 

मौके से 34 मोबाइल, जिओ फाइबर से जुड़े सात लैपटॉप, दो चेकबुक, फोन-क्यूआर कोडमशीन, चार चार्जर बरामद किए गए। इसके अलावा छह रजिस्टर मिले जिनमें लाखों रुपए का हिसाब लिखा था। पुलिस ने धोखाधड़ी, आईटी एक्ट और आरपीजीओ में मुकदमा दर्ज किया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562