Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: जुएबाजी के एक बड़े ठिकाने का पर्दाफाश, 13 लोग गिरफ्तार

India-1stNews




कोतवाली इलाके के कमला मार्केट में जुएबाजी के अड्डे का पर्दाफाश


बीकानेर। एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देश जिला पुलिस की स्पेशल टीम और कोतवाली थाना पुलिस ने सार्दुल स्कूल के सामने कमला मार्केट में छापामारी कर जुएबाजी के एक बड़े ठिकाने का पर्दाफाश कर मौके पर हजारों रूपये के दाव लगा रहे तेरह जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब तीस हजार रूपये नगदी बरामद की। जानकारी के अनुसार मार्केट में शनिवार की देर शाम पुलिस की सर्जिकल अंदाज में हुई इस कार्यवाही से जुआरियों में हडक़ंप सा मच गया। पुलिस ने पूरी प्लानिंग से मार्केट की घेराबंदी कर कार्यवाही को अंजाम दिया जिससे जुआरियों को भागने का मौका ही नहीं मिला। एसएचओ कोतवाली परमेश्वर सुथार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस की स्पेशल टीम के जरिये सूचना मिली थी कि कमला मार्केट की एक दुकान में जुएबाजी का ठिकाना चल रह रहा है। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस ने दबिश देकर मौके पर जुआ खेल रहे अशोक कुमार, आजाद अली, अब्दूल हमीद, अहसान अली, रोशन अली, सत्यनारायण, लालचंद, अजमल, मासूम, मंजूर अली, हमीद, बबलू और साबीर को गिरफ्त में लेकर उनके कब्जे से तीस हजार नगदी और जुएबाजी में प्रयुक्त ताश की गड्डिया बरामद कर आरोपियों के खिलाफ जुआ निरोधक एक्ट के तहत कार्यवाही दर्ज की। एसएचओ ने बताया कि इलाके में  जुआरियों और सट्टोरियों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement