Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: 18 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद पिलाया जहर, पीबीएम मे इलाज के दौरान हुई मौत

India-1stNews




बीकानेर: 18 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद पिलाया जहर, पीबीएम मे इलाज के दौरान हुई मौत

बीकानेर। बीएड कॉलेज में पढऩे वाली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने तथा दुष्कर्म के बाद उसे जहर देकर मार देने का मामला सरदारशहर के तारानगर में सामने आया है। छात्रा इसी कॉलेज की थी। मृतका के परिजनों ने तीन युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने तथा छात्रा की हत्या कर देने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस को पीडि़ता के ताऊ की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया कि मृतका 18 वर्षीय बीएड कॉलेज की छात्रा थी तथा वह तारानगर से कॉलेज पढऩे के लिए सरदारशहर आती थी। आरोप है कि 30 अप्रैल को भालेरी गांव निवासी युवक और उसके दो अन्य साथी छात्रा को जबरन चूरू फांटा के नजदीक रतनगढ़ रोड स्थित होटल में लेकर गए। आरोप है कि जहां छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसको जहर पिला दिया गया। किसी अनजान व्यक्ति ने पीडि़ता को सरदारशहर की एक हॉस्पीटल पहुंचाया। इसकी सूचना मिलने के बाद हॉस्पीटल पहुंचे। जहां पीडि़त छात्रा ने परिजनों को आप बीत्ती बताई। जबकि पीडि़ता की तबीयत खराब होने के कारण उसको बीकानेर पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562