Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: लाखों की चोरी की बड़ी वारदात का हुआ पर्दाफाश, सगे भाई निकले चोर

India-1stNews




गंगाशहर: लाखों की चोरी की बड़ी वारदात का हुआ पर्दाफाश, सगे भाई निकले चोर

बीकानेर। गंगाशहर इलाके में पिछले दिनों सिलसिलेवार हुई चोरी की वारदातों के बाद एक्शन में आई पुलिस ने गुरूवार को बड़ी कार्यवाही कर दो नकबजनों को धर दबोचा जो रिश्ते में सगे भाई है। एसएचओं गंगाशहर समरवीर सिंह ने बताया कि गत 23 अप्रेल को गंगाशहर थाने के पीछे रहने वाले कारोबारी संजय बौथरा के बंद मकान हुई चोरी की वारदात में अज्ञात चोर लाखों के जेवरात और नगदी समेट ले गये। वारदात का खुलासा करने के लिये विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सप्ताहभर की मशक्कत के बाद वारदात में लिप्त दो नकबजनों श्याम सुंदर और उसके सगे भाई कैलाश उर्फ कैलिया को धर दबोचा। नया शहर इलाके में भाटो का बास में रहने वाले इन दोनों भाईयों को गिरफ्त में लेकर पूछताछ की गई तो इलाके की कई वारदातों का खुलासा हो गया। फिलहाल दोनों आरोपियों को कारोबारी संजय बौथरा के मकान में हुई चोरी की वारदात में गिरफ्तार कर चोरी के जेवरात बरामद किये गये है। एसएचओं ने बताया कि दोनों भाई शातिर नकबजन होने के साथ नशेड़ी भी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement