Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

पहली बार दिए जाएंगे महाराजा गंगा सिंह व महाराजा करणी सिंह खेल अवार्डज़ आवेदन अंतिम तारीख 25 मई

India-1stNews






एमजीएसयू : अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिता सप्ताह के साथ मनेगा विश्वविद्यालय का 21 वां स्थापना दिवस 
 
पहली बार दिए जाएंगे महाराजा गंगा सिंह व महाराजा करणी सिंह खेल अवार्डज़ आवेदन अंतिम तारीख 25 मई 

 
एमजीएसयू के इतिहास में पहली बार 07 जून, 2024 को अपने 21 वें स्थापना दिवस के दिन अष्टम दीक्षांत समारोह भी आयोजित किया जा रहा है जिसमें राज्यपाल कलराज मिश्र के साथ उप मुख्यमंत्री डाॅ. प्रेमचंद बैरवा का शामिल होना भी प्रस्तावित है। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डाॅ. मेघना शर्मा ने बताया कि स्थापना दिवस को भव्य बनाने के क्रम में अधिष्ठाता-छात्र कल्याण के बैनर तले दीक्षान्त पूर्व 01 जून से 07 जून तक स्थापना सप्ताह के अन्तर्गत अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विश्वविद्यालय व समस्त सम्बद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सहभागिता हेतु आमंत्रण प्रेषित कर दिये गए हैं। 

बुधवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं के समन्वयकों व प्रभारियों के सम्पर्क सूत्रों सहित ब्रोशर का विमोचन वित्त नियंत्रक व प्रभारी कुलसचिव अरविन्द बिश्नोई, डीन स्टूडेन्ट वेलफेयर डाॅ. मेघना शर्मा व एसोसिऐट डीन डाॅ. प्रभुदान चारण द्वारा प्रशासनिक भवन में किया गया। 

डीन डाॅ. मेघना शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के इतिहास में प्रथमदृष्टया अधिष्ठाता-छात्र कल्याण विभाग द्वारा प्रस्तावित महाराजा गंगा सिंह अवार्ड एवं महाराजा करणी सिंह खेल अवार्ड विद्या परिषद व प्रबन्ध बोर्ड द्वारा अनुमोदित करवाये जा चुके हैं जिसमें सम्पूर्ण विश्वविद्यालय क्षेत्राधिकार से  शैक्षणिक सह-शैक्षणिक गतिविधियों व खेलकूद में सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन करने वाले खिलाड़ी को 21 वें स्थापना दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। 

इस अवसर पर सह-अधिष्ठाता, छात्र कल्याण डाॅ. प्रभुदान चारण ने बताया कि अंतरमहाविद्यालयी प्रतियोगिताओं के तहत योगा, इण्डोर खेल, प्रश्नोत्तरी, नृत्य, रंगोली, पोस्टर, गायन व निबंध लेखन इत्यादि शामिल है जिनके विजेताओं को स्थापना दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।



                

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement