Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

नौतपा में तपा बीकाणा: गर्मी के तेवर 48 पार, अभी और तपाएगा सूरज, घर से निकलें…तो सावधान रहें

India-1stNews



नौतपा में तपा बीकाणा: गर्मी के तेवर 48 पार, अभी और तपाएगा सूरज, घर से निकलें…तो सावधान रहें


बीकानेर@ नौतपा शुरू होने के साथ ही बीकानेर में तापमान सुबह दस बजे से पहले तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रविवार को पारा 49 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, वहीं देर रात तक न्यूनतम तापमान भी तीस डिग्री सेल्सियस से कम नहीं रहने वाला। गर्मी से राहत मिलने की फिलहाल कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।


मौसम विभाग ने शनिवार को बीकानेर में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान होने का दावा किया है, जबकि सामान्य तापमापी पर ये 49 डिग्री सेल्सियस बता रहा था। दोपहर जैसी गर्मी सुबह दस बजे से पहले पड़ने लगी है। स्थिति यह है कि रविवार को दस बजे से पहले ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बीकानेर के अलावा नोखा, लूणकरनसर, खाजूवाला, डूंगरगढ़, छतरगढ़, बज्जू व कोलायत सहित सभी ग्रामीण क्षेत्रों में भी पारा 50 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने का दावा किया जा रहा है। नापासर कस्बे में भी दिन में सन्नाटा पसर गया है। गर्मी के कारण लोग आवश्यक काम भी अब सुबह नौ बजे से पहले या फिर शाम को छह-सात बजे के बाद कर रहे हैं।

केईएम रोड पर लगे टैंट

बीकानेर नगर निगम ने रेलवे क्रासिंग के दोनों और टेंट लगा दिए हैं ताकि क्रासिंग बंद होने की स्थिति में यहां खड़े रहने वालों को राहत मिल सके। छांव होने के कारण कुछ राहत मिली है। महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने स्वयं ये कदम उठाते हुए व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया है। महापौर ने लोगों को गर्मी में अत्यावश्यक होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है।

हेल्थ डिपार्टमेंट अलर्ट पर

हेल्थ डिपार्टमेंट भी अलर्ट मोड पर है। सभी सरकारी अस्पतालों में लू से पीड़ित लोगों के लिए बेड रिजर्व किए गए हैं। पीबीएम अस्पताल में भी लू से पीड़ित लोगों के लिए बेड रखे गए हैं। सेटेलाइट व जिला अस्पताल में भी लू के लिए अलग से वार्ड बन गया है। बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement