Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़, 900 किलों लाल मिर्च पाउडर सीज, 300 किलों करवाया नष्ट

India-1stNews




बीकानेर: स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़, 900 किलों लाल मिर्च पाउडर सीज, 300 किलों करवाया नष्ट

बीकानेर@ “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार“ अभियान के तहत मसालों से संबंधित चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा दल द्वारा करणी औद्योगिक क्षेत्र में मैसर्स पूजा ट्रेडिंग कंपनी, मैसर्स सुषमा ट्रेडिंग कंपनी, मैसर्स बरकत अली फ्लोर मिल पर निरीक्षण एवं नमुनीकरण की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मिर्ची पाउडर, गरम मसाला, सब्जी मसाला के 7 नमूने लिए गए। मैसर्स बरकत अली, करनी इंडस्ट्रीयल एरिया एक्सटेंशन चक गर्बी पर लगभग 900 किलोग्राम लाल मिर्च पाउडर को मौके पर ही सीज किया गया। इसके अतिरिक्त लगभग 300 किलो पुरानी बदरंग खराब साबुत लाल मिर्च को जनहित में मौके पर ही नष्ट करवाया गया। नमूनों को जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानू प्रताप सिंह तथा सरवन कुमार वर्मा शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement