Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: अल सुबह मिले दो शव, दोनों की हुई शिनाख्त

India-1stNews




बीकानेर: अल सुबह मिले दो शव, दोनों की हुई शिनाख्त

बीकानेर शहर में शुक्रवार सुबह दो व्यक्तियों की मौत की बुरी खबर आई है। इनमे एक का शव रेल पटरियों के सहारे और दूसरे का एमएम ग्राउंड के पास मिला है।

पटरी के सहारे मिला राहुल का शव :
लालगढ़ रेलवे स्टेशन से चौखूंटी की ओर पटरी के पास एक युवक का शव होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन करने पर मृतक की पहचान राहुल पुत्र राजेन्द्र, निवासी चौखूंटी मोहल्ला के रूप में हुई है। मृतक के सिर पर चोट का निशान बताया जा रहा है।

एमएम ग्राउंड के पीछे विक्रम का शव :
एक अन्य सूचना पर पुलिस जवाहर नगर में एमएम ग्राउंड के पास पहुंची। यहां भी एक युवक का शव मिला है। इसकी पहचान विक्रम पुत्र बजरंग निवासी चुंगी चौकी के रूप में हुई है।

सेवादारों ने किया सहयोग :
दोनों शवों को पीबीएम हॉस्पिटल की मोर्चरी तक पहुंचाने में असहाय सेवा संस्थान और खिदमतगार खादिम सोसायटी के सेवादारों ने सहयोग किया। इनमें सोएब भाई, ताहिर हुसैन, मोहम्मद जुनैद, राजकुमार खड़गावत, रमजान अली, अब्दुल सत्तार आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562