Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: अल सुबह लगी आग, गोदाम का माल जलकर राख

India-1stNews






बीकानेर: अल सुबह लगी आग, गोदाम का माल जलकर राख




बीकानेर । कोटगेट थाना इलाके के रानी बाजार स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी के दफ्तर और गोदाम में आग लग गई। देखते-देखते ही आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की सूचना इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।अल सुबह हुए इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन ट्रांसपोर्ट कंपनी में ग्राहकों का लाखों रुपए का माल जल गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। रानी बाजार इलाके में बीजेटी कार्गो एक्सप्रेस कंपनी के गोदाम में आज सुबह 6 बजे के आसपास आग लग गई। गोदाम में ग्राहकों के पार्सल और स्टेशनरी अन्य ज्वलनशील केमिकल पदार्थ थे, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया।आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर प्रभारी जगवीर सिंह ने बताया कि सुबह आज सुबह बीछवाल फायर ब्रिगेड स्टेशन पर सूचना मिली थी कि रानी बाजार क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम में आग लग गई हैं। सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची, गोदाम में स्टेशनरी का सामान, केमिकल टायर रखें हुए थे जिसके चलते आग को काबू में करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। ट्रांसपोर्ट कंपनी में लगी इस आग से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement